Oppo F11 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का LTPS IPS डिस्प्ले है जिसका resolution (1,080 x 2,340) पिक्सल है। फोन में Mediatek Helio P70 चिपसेट का इस्तेमाल है। फोटोग्राफी के लिए बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। फोन में 4,020mAh की बैटरी दी गयी है जो VOOC फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है।