7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OPPO F15 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

OPPO F15 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च नए वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है मीडिया टेक Helio P70 Processor का इस्तेमाल

2 min read
Google source verification
OPPO F15 New Variant launch in India, Price, Features, Sale

OPPO F15 New Variant launch in India, Price, Features, Sale

नई दिल्ली: OPPO F15 के नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है और इसकी कीमत 16,990 रुपये है। इस बात की जानकारी मुंबई के महश्हूर रिटेलर महेश टेलीकॉम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

लॉन्चिंग के दौरान OPPO F15 को कंपनी ने 8GB रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में उतारा था। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। फोन की लॉन्चिंग कीमत 19,990 रुपये रखी गयी है।

OPPO F15 स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो एफ15 स्मार्टफोन में 6.4 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। स्पीड के लिए फोन में मीडिया टेक Helio P70 Processor का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर रन करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के अलावा फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Netflix भारत में जल्द 349 रुपये वाला Mobile+ Plan कर सकता है लॉन्च, जानें बेनिफिट्स

OPPO F15 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला अपर्चर एफ /1.79 के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ है। इसके अलावा तीसरा व चौथा 2+2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।