8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Oppo A5 का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A5 का 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च इसे ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा यह फोन डुअल रियर कैमरा और 4230mAh की बड़ी बैटरी से है लैस

2 min read
Google source verification
oppo

Oppo A5 का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली:Oppo ने भारत में अपने oppo a5 स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया था। तब कंपनी ने इसके 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया था। अब कंपनी ने इसके नए 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे भारत में 12,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। ग्राहक इस हैंडसेट को ब्लू और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पहले की तरह ही हैं।

यह भी पढ़ें: Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन को आज मात्र 1 रुपये में खरीदने का मौका, इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा डिस्काउंट

Oppo A5 स्पेसिफिकेशंस

Oppo A5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन की सुरक्षा के लिए ऊपर की तरफ 2.5 डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर हैं। इस 4 जीबी रैम में उतारा गया है और इसका स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Netflix भारत में लॉन्च करने जा रहा अब तक का सबसे सस्ता प्लान, ऐसे मिलेगा आपको फायदा

Oppo A5 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला कैमरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है और एफ/2.4 अपर्चर के साथ दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है साथ ही बैक में एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। बता दें कि फ्रंट में एआई ब्यूटी फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4230 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें: Facebook डाटा लीक, अमेज़न क्लाउड सर्वर पर करीब 54 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ सार्वजनिक