24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली के बाद बढ़ सकते हैं Realme स्मार्टफोन्स के दाम, जानें कारण

रियलमी ने हाल में अपने दो बजट स्मार्टफोन Realme C1 और Realme 2 Pro को भारत में लॉन्च किया है।

2 min read
Google source verification
realme

दिवाली के बाद बढ़ सकते हैं Realme स्मार्टफोन्स के दाम, जानें कारण

नई दिल्ली: चीनी की मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo के सब-ब्रांड Realme के हैंडसेट भारतीय लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं, कंपनी के स्मार्टफोन को दिवाली सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के तहत खरीदा भी जा सकता है। रियलमी ने हाल में अपने दो बजट स्मार्टफोन realme c1 और Realme 2 Pro को भारत में लॉन्च किया है। लेकिन दिवाली के बाद कंपनी अपने डिवाइस की कीमत में बढ़ोतरी करने की सोच रही है।

यह भी पढ़ें:भारत में Micromax का पहला गूगल सर्टिफाइड एंड्रॉयड TV हुआ लॉन्च, जानें कीमत

यह भी पढ़ें: तहलका मचा देंगे WhatsApp के ये धमाकेदार फीचर्स, जानें क्या है ख़ासियत

मीडिया रिपोर्ट की माने तो रियलमी इंडिया के CEO माधव सेठ ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है कि कंपनी दिवाली के बाद अपने स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसका कारण भारत में रुपये में आई गिरावट को लेकर है जिसके चलते कंपनी के मार्जिन में काफी फर्क पड़ा है। इससे कंपनी अपने मार्जिन में आई गिरावट को कवर करने पर विचार कर रही है। इससे पहली भी Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी करने को लेकर घोषणा कर चुका है।

यह भी पढ़ें: 6 नवंबर को Xiaomi लॉन्च करने जा रहा ये शानदार स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

आपको बता दें रियलमी के स्मार्टफोन्स को ग्राहक अब ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने रिलायंस डिजिटल और माई जियो के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी के स्मार्टफोन Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 को 600 से ज्यादा रिलायंस डिजिटल और My Jio स्टोर से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे मिनटों में बुक करें टिकट, ये है बेहद आसान तरीका

यह भी पढ़ें:अपने आईफोन में ले सकते हैं Android का मज़ा, जानें कैसे