नई दिल्ली: आपको बता दें कि बहुत जल्द ही फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp तीन नए फीचर लेकर आ रहा है जो बेहद ही ख़ास होने वाले हैं। आपको बता दें कि इन फीचर्स में वैकेशन मोड, लिंक्ड सोशल मीडिया अकाउंट्स और साइलेंट मोड शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक़ इन फीचर्स के आने के बाद से WhatsApp पर चैटिंग का एक्सपीरियंस दोगुना हो जाएगा।