
198 वाले इस पैक में मिल रहा अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग, जानें इसी तरह के अनलिमिटेड प्लान्स
नई दिल्ली: टेलिकॉम कम्पनियों के बीच चल रहे मुकाबले के बीच फायदा ग्राहकों का हो रहा है, आपको बता दें कि टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स के दाम बेहद ही कम कर दिए हैं। इन प्लान्स में आपको कॉलिंग से लेकर डाटा का अनलिमिटेड फायदा मिलता है। आज इस खबर में हम आपको ऐसे ही प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको अनलिमिटेड फायदा मिलेगा साथ ये पैक बेहद ही सस्ते होते हैं जिनकी कीमत 200 रुपये से बेहद कम है।
रिलायंस जियो 198 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 198 रुपये वाले प्लान में यूजर को अनलिमि़टे़ड वॉयस कॉलिंग के साथ ही हर रोज 2GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। साथ ही इस पैक में 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
एयरटेल 199 रुपये वाला प्लान
भारती एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में यूजर को अनलिमि़टे़ड वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 1.4GB डाटा और 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं जिन्हें आप देश में कहीं भी भेज सकते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
वोडाफोन 199 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के 199 रुपये वाले प्लान में यूजर को अनलिमि़टे़ड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 1.4GB हाई स्पीड डाटा और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
आइडिया 179 रुपये वाला प्लान
आइडिया के 179 रुपये वाले प्लान में यूजर को अनलिमि़टे़ड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 1GB हाई स्पीड डाटा और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं साथ ही इसकी वैधता 28 दिनों की है।
बीएसएनएल 171 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 171 रुपये वाले प्लान में यूजर को अनलिमि़टे़ड वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 2GB हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है। यह प्लान देश के सभी 22 टेलिकॉम सर्किल के लिए वैध है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है।
Updated on:
28 Oct 2018 03:08 pm
Published on:
28 Oct 2018 03:08 pm
