नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी bsnl ने फेस्टिवल सीजन को ख़ास बनाने के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी कुछ चुनिंदा राज्यों के यूजर्स के लिए मेगा ऑफर ले कर आई है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा राजस्थान, पंजाब और जम्मु कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल के हाल में ही लॉन्च किए गए 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक को मात्र 100 में लिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी केवल नए यूजर्स को यह ऑफर पेश कर रही है।