इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, जिसे आप आज के सेल में मात्र 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन को 706 रुपये महीने के EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 3750 एमएएच की बैटरी दी गई है।