बता दें कि इस पैक में 1जीबी डेटा सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगा जो एयरटेल को प्राइमरी कनेक्शन के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। एयरटेल को सेकंडरी कनेक्शन के तौर पर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को डेटा हर रोज नहीं बल्कि पूरे महीने के लिए सिर्फ 1जीबी मिलेगा।
एयरटेल का ये प्लान सीधे तौर पर जियो के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देता है। जहां एयरटेल के पैक में हर रोज 1 जीबी डाटा दिया वहीं जियो के 149 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी गई है। वहीं इस पैक की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है।