10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSNL का नवरात्रि ऑफर, मात्र 78 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और ये बड़े फायदे

बीएसएनएल के इस नए प्लान की कीमत 78 रुपये है, जिसे लिमिटेड समय के लिए पेश किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 16 Oct 2018, 3:13 PM IST

bb

BSNL का नवरात्रि ऑफर, मात्र 78 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और ये बड़े फायदे

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए एक स्पेशल टैरिफ प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का ये नया प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। बीएसएनएल के इस नए प्लान की कीमत 78 रुपये है, जिसे लिमिटेड समय के लिए पेश किया गया है। इस प्लान की वैधता 10 दिनों की है। बीएसएनएल के इस प्लान की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो चुकी है। आइए जानते हैं कंपनी अपने इस प्लान में ग्राहकों को क्या सुविधाएं दे रही है।

bsnl STV 78 रुपये प्लान

बीएसएनएल का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग का फायदा मिलेगा। कंपनी के इस प्लान में 2 जीबी का हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। यानी यूजर्स कुल 20 जीबी हाई स्पीड डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, इस प्लान में किसी भी प्रकार की FUP लिमिट नहीं है। इस प्लान की वैधता 10 दिन की है। इस प्लान का फायदा दिल्ली और मुंबई के यूजर्स भी उठा सकते हैं।

BSNL 29 रुपये प्लान

इससे पहले बीएसएनएल ने अपने दो छोटे पैक में बदलाव किया था। इनमें 29 रुपये और 9 रुपये वाले प्लान शामिल हैं।बीएसएनएल के इन प्लान्स में अब यूजर्स को पहली की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। लेकिन, 29 रुपये वाले प्लान में रेजाना 2 जीबी डाटा की जगह 1 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, एसएमएस की दर को भी घटा कर 300 कर दिया गया है। कंपनी के इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। कंपनी के 9 रुपये प्लान की वैधता एक दिन की है, जिसमें यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉल का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 80 Kbps और 100 Smses FUP की स्पीड से 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, 70 दिनों के लिए मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस