हाल ही में एयरटेल ने नवरात्रि के लिए एक स्पेशल प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 289 रुपये है। इसकी वैधता 84 दिनों की है, जिसमें ग्राहकों को हर दिन 4GB डाटा और 100SMS मिलेगा। साथ ही बिना किसी FUP के अनलिमिटेड (लोकल व STD) कॉल का भी लाभ दिया जाएगा। हालांकि इस प्लान को सिर्फ कोलकाता सर्कल के लिए लॉन्च किया गया है।