नई दिल्ली:bsnl ने अपने ग्राहकों के लिए दिवाली महाधमाका के तहत दो प्लान पेश किए हैं, जिसकी वैधता 1 साल की है। यह पैक सिर्फ प्री-पेड यूजर्स के लिए हैं, जिसमें 1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाला प्लान शामिल है। इसमें ग्राहकों को इंटरनेट डाटा, कॉलिंग और मैसेज व PRBT की सुविधा मिलेगी। BSNL अपने इस प्लान के जरिए Jio के 1699 रुपये वाले सालाना प्लान को टक्कर देने वाला है।