नई दिल्ली: अगर आप एक परिवार में रहते हैं तो आप चाहते हैं कि परिवार का हर सदस्य सुरक्षित रहे और आपको हमेशा उससे जुड़ी जानकारियां भी मिलती रहें, ऐसे में आपको बार-बार अपने करीबियों को फोन करके उनका हालचाल लेना पड़ता है लेकिन आपके करीबी हर समय आपका फोन रिसीव नहीं कर सकते हैं ऐसे में आपको उनकी फ़िक्र होने लगती है। लेकिन अब आपको अपने परिवार को लेकर फिक्रमंद रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके परिवार के सदस्यों की लोकेशन से जुड़ी कई सारी जानकारियां आप तक पहुंचाते रहेंगे।