10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपकी गैरमौजूदगी में स्पाई का काम करेगा ये App, आज ही करें डाउनलोड

आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से यह पता लगा सकते है कि किसने आपके फोन को टच किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 8 Oct 2018, 5:55 PM IST

app

आपकी गैरमौजूदगी में स्पाई का काम करेगा ये App, आज ही करें डाउनलोड

नई दिल्ली: अक्सर ऐसा होता है कि कोई भी आपके फोन को उठा लेता है और उसमें अलग-अलग साइट्स खोलने लगता है। हालांकि ऐसे में अक्सर हम फोन लेने वाले व्यक्ति को कुछ कह नहीं पाते है कि मेरा फोन मत यूज करो। तो कई बार ऐसा होता है कि आपको अपने फोन के मिसयूज होने का भी डर सताता रहता है। चलिए आज इसी समस्या से हम आपको निकालने के लिए एक ऐसे ऐप की जानकारी देंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से यह पता लगा सकते है कि किसी व्यक्ति ने आपके फोन को टच किया है और किन-किन चीजों को सर्च किया है या कौन-कौन सी वीडियो व फोटो देखी है।

इतना ही नहीं कई बार तो ऐसा होता है कि लोग फोन देखने के बहाने आपके कॉन्टेक्ट्स में चले जाते है और बिना पूछे दूसरे का नंबर निकाल लेते है या फिर गैलरी में जाकर आपके फोटो के साथ इधर-उधर करने लगते हैं। इन्ही दिक्कतों से निकालने के लिए हम इस ऐप की जानकारी आपको दे रहे हैं। इस ऐप का नाम है Secret Video Recorder। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

secret video recorder के जरिए आपके फोन में होने वाले किसी भी हरकत को आसानी से देख सकते है। अगर दूसरा कोई व्यक्ति भी आपके फोन में कुछ भी इधर-उधर करेगा तो उसे भी बड़ी आसानी से इसके जरिए पकड़ सकते हैं। हालांकि इसके लिए ऐप को लॉन्गिंग करके Video Recorder को ऑन करना होगा। हालांकि इसे रिकॉर्ड को तभी ऑन करें जब कोई आपके फोन को दूसरा व्यक्ति यूज करने के लिए मांग रहा हो। इसके बाद अपने हाथ में फोन आते ही उसे ऑफ कर दें और फिर रिकार्ड को ऑन करके देख सकते है कि आपके फोन में किन-किन ऐप, फोटो या वीडियो को ओपेन किया गया है।