Renault Connect और कंपनी का डीलर मैनेजमेंट सिस्टम (DMS) My Renault App से जुड़ा हुआ है, जो डीलरों को एप के माध्यम से होने वाले सभी लेनदेन के लिए प्रक्रिया में एक साथ जोड़ने का काम करता है। DMS एकीकरण एप पर कस्मर्स के लिए एक सुरक्षित रजिस्ट्रेशन और लॉगिन प्रक्रिया को भी पहले की तरह सक्षम बनाता है। हालांकि, यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। DMS के अलावा इस एप में रोड साइड असिस्टेंस, कस्टमर केयर, पेमेंट गेटवे, SMS और ई-मेल इंजन के लिए ग्राहकों को एक अद्वितीय ब्रांड अनुभव प्रदान करता है। रेनो कारों की सर्विसिंग को लेकर ग्राहकों के लिए माय रेनो एप के नए संस्करण को अधिक सुविधाजनक बनाया गया है जो अब ग्राहकों को सर्विस खर्च का ट्रैक रखने की अनुमति देता है। इसके अलावा रेनो ने ईंधन लॉग सुविधा को भी जोड़ा है जिससे ग्राहकों को अपनी कारों की ईंधन दक्षता की निगरानी करने में मदद मिलती है।