इसी समय सफेद कुताज़्-पायजामा पहने करीब 50 वषीज़्य एक व्यक्ति आया और गेट खोलकर कहा कि कार गलत जगह लगी है। इसे साइड में कर देता हूं। इस पर भूपसिंह की पत्नी ने कहा कि वह उसे नहीं जानती है। उस व्यक्ति ने कहा कि तुम कार में बैठी रहो, मैं कार साइड में कर देता हूं। यह कहकर उसने कार को आगे बढ़ा दिया। भूप सिंह ने दवा की दुकान से कार को चलते हुए देखा तो समझा की पत्नी का पैर गियर से टकराने पर कार चल पड़ी है। वह कार के पीछे भागा। करीब पचास मीटर दूर सुखाडिया सकिज़्ल के चौक पर जाकर कार डिवाइडर से जा भिड़ी और धीमी हो गई। इसी दौरान शोर मचाने पर लुटेरे ने भूपसिंह की पत्नी रीना को कार से धक्का देकर गिरा दिया।