नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सभी लोग अपने परिवार वालों के साथ दिवाली मनाने की तैयारी में लग गए है। जो लोग अपने परिवार से दूर होंगे वो घर जाने की तैयारी कर रहे होंगे और रेलवे स्टेशन के चक्कर लगा रहे होंगे। ऐसे में टिकट का न मिलना बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि रेलवे ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा App लॉन्च किया है ,जिसकी मदद आप घर बैठे जनरल, एसी या फिर स्लीपर का टिकट ले सकते हैं।