11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल भारत में Redmi 7A होगा लॉन्च, 6,000 रुपये से कम होगी कीमत

स्मार्टफोन Redmi 7A होने जा रहा लॉन्च 2 जीबी रैम वेरिएंट में हैंडसेट को किया जा सकता है पेश 6,000 रुपये से कम कीमत में किया जाएगा लॉन्च

less than 1 minute read
Google source verification
Redmi 7A

कल भारत में Redmi 7A होगा लॉन्च, 6,000 रुपये से कम होगी कीमत

नई दिल्ली:शाओमी ( Xiaomi ) अपने नए स्मार्टफोन Redmi 7A को कल यानी 4 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा। xiaomi india ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करके लॉन्चिंग डेट की जानकारी दी थी। फोन की लॉन्चिंग को Flipkart और Mi.com पर देख सकते हैं। चीन में Redmi 7A को 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से मेमोरी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।इसकी कीमत 549 चीनी युआन (लगभग 5,500) रुपये और 599 चीनी युआन (लगभग 6,000 रुपये) रखी गयी है।

स्पेसिफिकेशन

Redmi 7A में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को फोन ब्लू और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 32MP इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे के साथ Vivo Z1 Pro भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे बेदतरीन फीचर्स दिए गए हैं।