फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैक में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का दो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन ऐंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर काम करता है। हैंडसेट में पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गयीहै। फोन का पूरा वजन 181 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी,एफएम, 3जी और 4जी जैसे फीचर्स हैं और फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।