फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन को पिछले साल दिसंबर में वियतनाम में पेश किया जा चुका है। बता दें कि पिछले महीने भारत में Samsung Galaxy A51 को उतारा गया था।