मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के 17,000 से ज्यादा यूजर्स ने TikTok डाउन होने की शिकायत की है। यूजर्स का कहना है कि वो TikTok पर वीडियो नहीं देख पा रहे है और वीडियो पर दिखाई देने वाले लाइक्स भी जीरो हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत के बाद TikTok को अब यूएस और यूरोप में भी बैन किया जाएगा। फिलहाल यूएस में इसे बैन किया जाएगा या नहीं इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है।