दरअसल इस फीचर के जरिए आप फोन में मौजूद किसी एक ऐप को स्क्रीन पर लॉक/पिन कर सकते हैं। इसके बाद किसी दूसरी ऐप में जाने के लिए लॉकस्क्रीन पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी । दरअसल, ये फीचर उन लोगों के लिए बेहद खास है जिसका फोन अक्सर कोई इस्तेमाल करने के लिए ले लेता है और फिर धीरे-धीरे आपके फोन में मौजूद अन्य ऐप्स में तांक-झांक करने लगता है। ऐसे में ये फीचर आपके काफी काम आने वाला है और फोन अनलॉक होने के बाद भी कोई आपकी बिना मर्जी उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।