फोटोग्राफी के लिए बैक में AI ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें पहला f/1.8 lens के साथ 12-मेगापिक्सल, दूसरा व तीसरा कैमरा भी f/2.4 के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो और पोट्रेट सेंसर है। वहीं फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है जो USB Type A रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS और a Micro-USB port दिया। बता दें कि इसके अलावा Realme Narzo 10 भी पेश किया गया है और इसमें 6.5 इंच की डॉट नॉच डिस्प्ले है और MediaTek Helio G80 प्रोसेसर का इस्तेमाल है।