इस हैंडसेट में 6.4 इंच स्क्रीन दी गई है। फोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस हैंडसेट को 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 12-12 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारत में 128 जीबी स्टोरेज की कीमत करीब 67,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 84,900 रुपये है। यह हैंडसेट ग्राहकों के लिए ब्लैक, कॉपर और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मौजूद पेन में ब्लूटूथ दिया गया है जो फोन को हैंडल करने में आपकी मदद करेगा।