
नई दिल्ली: Coronavirus के चलते चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V19 की लॉन्चिंग टाल दी है। अब इस फोन को 3 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इस फोन को 26 मार्च को पेश किया जाना था। हालांकि कंपनी की ओर से लॉन्चिंग को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन कंपनी ने 26 मार्च को हैंडसेट को लॉन्च करने वाले पुराने ट्वीट को ज़रूर हटा दिया गया है। फिलहाल फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और ग्राहक हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि भारत में फोन को कुछ अलग फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है। भारत में फोन को क्रिस्टल व्हाइट और आर्कटिक ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।
Vivo V19 Specifications
स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसका 91.38 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर काम करता है। स्पीड के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि इंडोनेशिया में इस फोन को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर एड्रेनो 612 जीपीयू के साथ उतारा गया है। इसके अलावा हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और फोन में डुअल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Vivo V19 Camera
फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा बोकेह इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32+2 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। पावर के लिए हैंडसेट में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी है जो 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.01×74.17×8.54 मिलीमीटर है और पूरा वजन 176 ग्राम है।
Vivo V19 Price
भारत में फोन को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया। कीमत की बात करें तो 30,000 रुपये के करीब हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे ।
Published on:
23 Mar 2020 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
