1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसी कोच में आर्मी ऑफिसर ने युवती से की छेड़छाड़,रेल मंत्री के ट्विट पर जीआरपी ने लिया हिरासत में

युवती ने रेल मंत्री को ट्विट किया जिसके बाद एक्टिव हुई जीआरपी ने आरोपी आर्मी अधिकारी को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 11 May 2018, 3:25 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: रेलवे के लाख दावों के बावजूद भी ट्रेनों में महिलाओं के लिए यात्रा अभी तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं हुई है। कुछ ऐसा ही मामला आज दून एक्सप्रेस के एसी वन कोच में देखने को मिला। इसमें सवार एक युवती ने एक आर्मी अधिकारी पर अपने साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। नजीबाबाद में घटना के बाद युवती ने रेल मंत्री को ट्विट किया जिसके बाद एक्टिव हुई जीआरपी ने आरोपी आर्मी अधिकारी को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया। जबकि जीआरपी ने ट्रेन में ही पीड़िता से तहरीर के लिए एक टीम भेज दी। जिस पर बरेली में तहरीर देकर युवती रवाना हो गयी। फ़िलहाल अभी आर्मी अधिकारी से पूछताछ जारी है।

कैराना उपचुनाव से पहले इस कांग्रेस नेता ने जिन्ना को लेकर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप

सपा से बगावत करने वाला ये बाहुबली नेता चुनाव से पहले फिर पार्टी में कर सकता है वापसी

रेल मंत्री को किया ट्विट

पीड़िता के मुताबिक वह हरिद्वार से झबुआ स्टेशन के लिए दून एक्सप्रेस के एसी वन कोच में सवार थी। सीट नबम्बर 13 पर वह थी जबकि आरोपी आर्मी अधिकारी मारुती नंदन 16 नम्बर सीट पर सवार था। शिकायत कर्ता युवती के मुताबिक रात में करीब दो बजे जब ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर थे तो आरोपी ने उसे बदनीयती से पकड़ा। उसने विरोध किया तो धमकी देने लगा। पीड़िता ने फ़ौरन ही रेल मंत्री को ट्विट किया। जिसके बाद कंट्रोल रूम से मुरादाबाद जीआरपी को अलर्ट किया गया। जीआरपी ने उसे मुरादाबाद पहुंचते ही हिरासत में ले लिया। जबकि युवती से शिकायत लेने के लिए एक टीम उसके साथ कोच में सवार हो गयी। युवती ने बरेली जंक्शन पर लिखित शिकायत दी और आगे सफ़र के लिए रवाना हो गयी।

बेटों के पास मकान और गाड़ी सब कुछ है पर मां के लिए जगह नहीं, पढ़िए अम्मा जी की दर्दभरी कहानी

बड़ी खुशखबरी: शुरू होने जा रही है मेट्रो की यह लाइन, अब गुरुग्राम जाने में लगेंगे मात्र 50 मिनट

मुरादाबाद में हिरासत में लिया गया

वहीँ मुरादाबाद जीआरपी थाना प्रभारी पंकज पन्त ने बताया कि युवती द्वारा ट्रेन में छेड़छाड़ की शिकायत की गयी थी। जिस पर जीआरपी ने शिकायत कर्ता से सम्पर्क कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

इतनी सी बात पर सब्जी विक्रेता ने शख्स की कर दी हत्या

देखें वीडियो भाजपा के मंत्री ने दी एसपी को धमकी

खुद को बेक़सूर बता रहा आरोपी

उधर आरोपी आर्मी अधिकारी अब अपने आपको बेक़सूर बता रहा है। उसके मुताबिक धोखे से उसका हाथ टच हो गया था। अपनी सफाई में कह रहा है कि मैंने समझाने की भी कोशिश की थी लेकिन वो नहीं मानी। मैंने कोई छेड़छाड़ या इस तरह की घटना नहीं की।