28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्दी पहनने का सपना अधूरा: मुरादाबाद के होनहार बेटे और पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा दम, परिवार में मातम

Moradabad News: दारोगा भर्ती की परीक्षा देने बदायूं जा रहे मुरादाबाद निवासी एक अभ्यर्थी और उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।
2 min read
Google source verification

मुरादाबाद के होनहार बेटे और पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा दम..

Badaun Road Accident: मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव में उस समय मातम पसर गया जब घर से परीक्षा देने निकले पिता-पुत्र के हादसे की खबर आई। कौसर, जो भविष्य में दारोगा बनने का सपना संजोए हुए था, शनिवार की सुबह अपने पिता इसरार उर्फ भूरा के साथ बाइक से बदायूं की ओर निकला था। घर से निकलते समय किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

बिसौली में हुआ काल का प्रहार

सुबह करीब छह बजे का समय था, बदायूं के बिसौली इलाके में रफ्तार और अनहोनी का ऐसा मिलन हुआ कि सब कुछ पल भर में बदल गया। अभी वे बिसौली पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

अस्पताल की दहलीज पर टूटी सांसें

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और दोनों घायलों को तुरंत बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उधर, हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन तुरंत बदायूं पहुंचे और उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था, दोपहर एक बजे इलाज के दौरान पिता और पुत्र दोनों ने दम तोड़ दिया।

एक सपना जो अधूरा रह गया

कौसर की शनिवार की पहली पारी में दारोगा भर्ती की परीक्षा थी, जिसे लेकर वह और उसका परिवार बेहद उत्साहित था। एक तरफ बेटा सरकारी नौकरी पाकर परिवार का सहारा बनना चाहता था, तो दूसरी तरफ पिता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उसे परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने निकले थे। आज उस घर के दो चिराग एक साथ बुझ गए हैं, जिससे पूरा इलाका सदमे में है। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है, लेकिन यह घाव कभी न भरने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग