मुरादाबाद

पानी की बौछार करके कप्तान ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली

त्योहारों को शांत माहौल में संपन्न कराने के बाद पानी की बौछार कर पुलिस अधिकारीयो ने पुलिस लाइन में खेली होली। जमकर किया डीजे पर डांस    

less than 1 minute read
पानी की बौछार करके कप्तान ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली

मुरादाबाद में होली और शब ए बरात के के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के बाद गुरूवार को पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मी डीजे पर थिरकते नजर आए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

डीआईजी शलभ माथुर ,एसएसपी हेमराज मीना ने पानी की बौछार करके पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली खेली एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अनूप यादव ने पुलिस कर्मियों को रंग लगाकर उनके साथ जमकर डांस किया।

एसएसपी हेमराज मीना ने होली व शब ए बरात को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद वासियों को बधाई दी कहा। शब ए बरात और होली के त्यौहार पर पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी का अच्छे से निर्वहन किया और सकुशल संपन्न कराने के बाद आज पुलिस लाइन में होली मनाई जा रही है।

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया दोनो त्यौहार एक साथ पड़े थे। इसलिए पुलिस विभाग पूरी तरह से उनकी तैयारियों में लगा हुआ था। अब जब दोनो त्यौहार शांत माहौल में सम्पन्न हो गए हैं, तो पुलिस विभाग के लोग होली खेल रहे है। उन्होंने मण्डलवासियो को होली और शब ए बरात को शांत माहौल में कराए जाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

महिला थाने में भी खेली गई होली

पुलिस लाइन के साथ महिला थाने में भी महिला पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को आबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर इंस्पेक्टर महिला थाना भी पुलिस कर्मियों के बीच मौजूद रही।

Published on:
09 Mar 2023 05:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर