
डबरा में शनिवार-रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सोमवार से नया नियम लागू,डबरा में शनिवार-रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सोमवार से नया नियम लागू
मुरादाबाद (Moradabad) यह घटना आपके दिल को झकझोर देगी। लॉकडाउन ( lockdown ) में मन्दिर के बाहर सड़क पर बैठी एक वृद्ध महिला को जब लोगों ने घर जाने के लिए कहा तो वह फफक-फफक कर रो पड़ी। महिला बोली कि घर नहीं जाऊंगी अगर घर गई तो बहू मुंह में कपड़ा ठूंस कर पीटेगी।
वृद्ध महिला की यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए। जब लोगों ने इस महिला से पूरी बात पूछी तो महिला ने बताया कि उसका नाम जयश्री है और वह डबल फाटक की रहने वाली है। महिला ने यह भी बताया कि पिछले दो माह में उसके पति जबर सिंह और फिर बेटे रिंकू की मौत हो गई। पति और बेटे की मौत हो जाने के बाद अब बहू उसे घर में रखना नहीं चाहती और मारपीट करती है। इतना ही नहीं महिला ने यह भी बताया कि पड़ोसी उसकी चींख ना सुन ले इसलिए बहू उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देती है। इस तरह उसके साथ मार पिटाई की जाती है।
उधर इस घटना पर आरोपित बहू ने कहा कि उसने अपनी सास को घर से नहीं निकाला। सास अपने आप गई है। बहू ने यह भी कहा कि वह खुद किराए के मकान में रहती है और उसके पांच बच्चे हैं। महंगाई के इस दौर में बच्चों का पालन पोषण करना ही उसके लिए मुश्किल हो रहा है। जब इस बारे में पुलिस से बात की गई तो थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात गश्त कर रहे सिपाहियों ने देखा कि काली मंदिर के पास एक महिला बैठी हुई है और कुछ लोग इकट्ठा हैं। जब पूरी बात सुनकर महिला को उसके घर ले जाने की बात की गई तो महिला ने घर जाने से इनकार कर दिया।
फिलहाल महिला के मंदिर में रहने की व्यवस्था की गई है और आसपास के लोग इस महिला की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई शिकायत आती है तो फिर पुलिस की ओर से अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
Updated on:
12 Jul 2020 11:03 pm
Published on:
12 Jul 2020 11:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
