9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संस्कृति के नाम पर बार बालाओं की अश्लील डांस, इसके बाद जो हुआ उसे देख आप हो जाएंगे हैरान

 गुन्नौर थाना क्षेत्र में इन दिनों सांस्कृतिक मेले जमकर हो रहा है अश्लील डांस।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jul 08, 2017

Dirty Dance

Dirty Dance

संभल. जनपद के गुन्नौर थाना क्षेत्र में इन दिनों सांस्कृतिक मेले का आयोजन चल रहा है। लेकिन स्थानीय अधिकारीयों की अनदेखी और मेला प्रशासन की लापरवाही की वजह से इस सांस्कृतिक मेले में जमकर संस्कृति की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दरअसल, यहां एक पंडाल में नृत्य एवं संगीत कला केंद्र के नाम पर जमकर अश्लीललता परोसी जा रही है। यहां लड़कियां खुलेआम अश्लील डांस कर रही हैं और मजा लेने वाले जमकर नोट उड़ा रहे हैं।

शिकायत के बाद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
जहां पर संस्कृति के नाम पर ये सब हो रहा है, वह स्थान कोतवाली गुन्नौर के पास ही है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मेला कमेटी से भी की, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हैरानी इस बात की है मेले में पुलिस भी मौजूद रहती है। इसके बावजूद इसके यह सब यहां खुलेआम चल रहा है। शहर इज्जतदार लोग लोग मेला कमेटी से भी इस पर आपत्ति भी जता चुके हैं। लेकिन इस आयोजन पर कोई रोक नहीं लग पा रही है।

हर वर्ष लकता है सांस्कृतिक मेला
दरअसल, गुनौर में हर साल सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन, इस बार संस्कृति मेले के नाम पर जमकर अश्लीललता परोसी जा रही है। रात होते ही यहां बार बालाओं की महफिल सज जाती है। ये बार बालाएं अपनी अश्लील अदाओं से यहां आने वाले लोगों का मनोरंजन करती हैं। बदले में उनके दीवाने शराब के नशे में बार बालाओं जमकर नोटों की वर्षा करते हैं।

ये भी पढ़ें

image