17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather News: यूपी में ठंड-कोहरे का डबल अटैक, तीन डिग्री लुढ़का पारा, 11.6 पहुंचा न्यूनतम पारा

UP Weather Update: यूपी के मौसम का मिजाज बदल गया है। अब यह गर्म से सर्द हो गया है और लोगों को कंपाने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तो तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

less than 1 minute read
Google source verification
Double attack of cold and fog in

ठंड-कोहरे

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है। IMD ने 22 नवंबर की रात और 23 नवंबर की सुबह के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर या उससे भी कम हो सकती है।

11.6 पहुंचा न्यूनतम पारा

तो वहीं आपको बता दें कि नम हवाओं से मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। गुरुवार को सुबह शहरी और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में तो धूप रही लेकिन शाम को ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिर गया। बुधवार को 13.5 की जगह गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में इस बदलाव के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 रिकॉर्ड किया गया।

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आज शुक्रवार 22 नवम्बर को यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में देर रात या सुबह के वक्त मध्यम से हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ यह कोहरा फिलहाल समाप्त हो जाएगा।