23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामगंगा नदी में इस तारीख को अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां होंगी विसर्जित

तैयारियों के मद्देनजर खुद आज डीएम राकेश कुमार सिंह व एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने अधिकारीयों के साथ कटघर के रामगंगा तट का जायजा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 22 Aug 2018, 3:27 PM IST

moradabad

रामगंगा नदी में इस तारीख को अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां होंगी विसर्जित

मुरादाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां सूबे की सभी नदियों में प्रवाहित करने के संकल्प के बाद अब भारतीय जनता पार्टी जुट गयी है। जिसमें लगभग हर जिले में पार्टी के मंत्री और नेता कलश यात्रा निकाल रहे हैं। इसी तर्ज पर मुरादाबाद से बहने वाली रामगंगा नदीं में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित की जायेगीं। इसकी तैयारियों के मद्देनजर खुद आज डीएम राकेश कुमार सिंह व एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने अधिकारीयों के साथ कटघर के रामगंगा तट का जायजा लिया। और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए।

पेट्रोल पंप पर इस वजह से अचानक मच गई भगदड़- देखें वीडियो

24 अगस्त को लखनऊ से रवाना होंगी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्र 24 अगस्त को लखनऊ से पंचायती राज एवं लोक निर्माण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में अस्थि कलश यात्र चलकर 25 अगस्त को मुरादाबाद पहुंचेगी। जिसमें उनके साथ साथ पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और शहर विधायक रितेश गुप्ता रहेंगे। विजर्सन प्रमुख केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और प्रदेश सरकार की सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री गुलाबो देवी मौजूद रहेगी।

भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया महिला का रेप, वीडियाे वायरल की धमकी देकर हुए फरार

इन जगहों से गुजरेगी यात्रा

अस्थि कलश यात्र लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली होती हुई मिलक, रामपुर, शाहबाद, सैफनी से बिलारी होते हुए रात्रि में चन्दौसी पहुंचेगी। रात्रि में चंदौसी विश्राम के बाद 25 अगस्त को सुबह अस्थि कलश यात्रा चन्दौसी से सम्भल हसनपुर, गजरौला, होते हुए कलश यात्र मुरादाबाद आएगी।

बड़ी खबर: महिला का रेप के बाद वीडियो बना कर किया वायरल, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

यहां होगा विसर्जन

अस्थि विसर्जन गुलाबबाड़ी रेलवे पुल के नीचे राम मंदिर के बराबर दसवां घाट पर होगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अस्थि विसर्जन के लिए सभी जिम्मेदार विभागों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही अस्थि विसर्जन के रूट के हिसाब से सुरक्षा का खाका भी पुलिस को तैयार करने के लिए कहा गया है। खुद शहर विधायक रितेश गुप्ता ने भी कटघर जाकर अस्थि कलश विसर्जन स्थल का जायजा लिया।