1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING: मुरादाबाद में तेज आंधी के साथ छाया अंधेरा,तूफ़ान का अंदेशा

करीब साढ़े छह बजे तेज आंधी आने के साथ घना अन्धेरा छा गया। इसके कुछ देर बाद ही बिजली कडकने के साथ ही बारिश भी शुरू हो गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 May 2018, 8:03 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में 13 व् 14 मई को आंधी तूफ़ान की चेतवानी जारी की थी। जो रविवार शाम सही साबित हुई। रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बेहद गर्म रहा। करीब साढ़े चार बजे एन्सीआर में आंधी तूफ़ान बारिश के बाद इसका रुख वेस्ट यूपी की तरफ हो गया। मुरादाबाद में करीब साढ़े छह बजे तेज आंधी आने के साथ घना अन्धेरा छा गया। आनन् फानन में लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे। इसके कुछ देर बाद ही बिजली कडकने के साथ ही बारिश भी शुरू हो गयी। प्रशासन ने भी सभी तहसीलों में अलर्ट जारी कर दिया है। फिलाहल खबर लिखे जाने तक जानमाल की कोई सूचना नहीं थी।

कैराना-नूरपुर उपचुनाव से पहले रालोद नेता की बड़ी मांग, इन भाजपा नेताओं को चुनाव क्षेत्र में न जाने दिया जाए

देश का सबसे तेज गति वाला एक्सप्रेस-वे वाहनों के फर्राटा भरने के लिए हुआ तैयार, खूबियां जानकर रह जाएंगे दंग

पहले मचा चुका है तबाही

मई के पहले सप्ताह में तूफ़ान ने दक्षिणी यूपी में जमकर तबाही मचाही थी। इसके बाद मौसम विभाग की चेतवानी को अब प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। अभी बीते सप्ताह में आठ व् नौ मई को तूफ़ान और अंधड़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। तब इतना नुकसान नही हुआ था। इस बार मौसम विभाग ने समूचे उत्तर प्रदेश के साथ वेस्ट यूपी में भी खासकर अलर्ट जारी किया गया था। चूंकि आज रविवार था तो कामकाजी लोग घरों में ही थे। इसलिए लोग अपने लोगों को लेकर चिंतित नहीं थे।

ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी चार छात्राएं, 48 घंटे बाद भी पता नही, पुलिस विभाग में मचा हुआ हड़कंप

यूपी का ये खूनी हाइवे बन रहा लोगों के लिए काल, अब गई 4 की जान, देखें वीडियो

सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आई आंधी

शहर में तक़रीबन साठ से अस्सी किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ पहले धूल भरी आंधी आई उसके बाद ये रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक हो गयी। कई जगह पेड़ गिरने और बिजली लाइन टूटने की सूचना है। आंधी के साथ ही पूरे जनपद की बिजली एहतियातन काट दी गयी। प्रशासन ने फिलाहल मौसम पर नजर रखने के साथ लोगों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

बिग ब्रेकिंग: सच साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, NCR समेत इन इलाकों में आया भयंकर तूफान

देखें वीडियो भाजपा के मंत्री ने दी एसपी को धमकी

आम किसानों को हुआ नुकसान

वहीँ इस आंधी और तूफ़ान से मंडल में आम की फसल को काफी नुकसान बताया जा रहा है। इससे पहले आठ व् नौ मई को भी आम किसानों को काफी नुकसान हुआ था।