मुरादाबाद: होली का रंग अब सब पर चढ़ चुका है । आम हो या ख़ास हर कोई होली के रंग में ही रंगा नजर आ रहा है। कुछ यही नजारा आज मुरादाबाद महानगर में देखने को मिला। यहां बाजारों से लेकर घरों में हर कहीं रंग अबीर गुलाल के अलावा कुछ दिख ही नहीं रहा था। होली पर सियासत की बात न हो ऐसा होना संभव नहीं। जी हां सियासी होली की चर्चा सबसे ज्यादा सुनी जाती है। इसी को परवान चढ़ाया आज सपा नेताओं ने,जी हां आज सपा जिला कार्यालय पर सद्भावना होली उत्सव मनाया गया। जिसमें जिला अध्क्षय राजीव सिंघल समेत सभी सपा नेताओं ने जमकर आनंद लिया। यही नहीं रंग बरसे भीगे चुनर वाली गीत पर सपा नेताओं ने जमकर डांस किया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही सभी से अपील भी की होली का त्यौहार आपसी भाईचारे और प्यार के साथ मनाएं। बीते कई महीनो बाद आज सपा का जिला कार्यालय गुलजार दिखा। वरना आपसी गुटबाजी के चलते पिछले कई बार से सपा कार्यालय में भीड़ नहीं जुटती थी।