10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोली लगने के बाद दस किलोमीटर तक दौड़ा ये जानवर, जानिए फिर क्या हुआ-देखें वीडियो

पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Oct 2018, 3:24 PM IST

news

गोली लगने के बाद दस किलोमीटर तक दौड़ा ये जानवर, जानिए फिर क्या हुआ-देखें वीडियो

रामपुर।उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया।जब यहां के जंगल में बारहसिंगा मृत हालत में पड़ा मिला।इसकी जानकारी जैसे ही वन विभाग अधिकारियों को लगी।उन्होंने तुरंत बारहसिंगा के शव को शहर लेकर पहुंचे।जहां उसका पोस्टामार्टम कराया गया।वहीं इसमें पता चला कि बारहसिंगा को गोली मारी गर्इ है।इसी वजह से उसकी मौत हुर्इ है।इसको लेकर अधिकािरयों ने अज्ञात के खिलाफ़ अजीमनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।इसके बाद उसके शव को दफनाया।इतना ही नहीं उसकी सुरक्षा वनविभाग के कर्मियों को तैनात किया गया है।

गोली लगने के बाद भी उत्तराखंड से रामपुर आ पहुंचा बारहसिंगा

वन रक्षक चंद्र पाल को थाना अजीमनगर इलाके के जंगल में बारहसिंगा के शव मिलने की सूचना मिली थी। पीएम रिपोर्ट में पता चला है कि बारहसिंहा को दो गोलियां पीछे से मारी गई हैं।जिसकी वजह से बारहसिंगा की मौत हुई है।वहीं अधिकारियों ने बताया कि रामपुर ज़िले के तीन तहसीलों में वन क्षेत्र है।लेकिन पशु आंकड़ों के मुताबिक इनमें एक भी बारहसिंगा नहीं है।एेसे में मरने वाला बारहसिंगा उत्तराखंड के जंगल से यहां निकलकर आया था।जो शिकारियों की गोली का निशाना बन गया।बारहसिंगा के सींग काफी महंगे होते हैं।इसी की वजह से उसकी शिकारियों ने उसकी हत्या कर सींग लूटने का प्रयास किया होगा।अब बारहसिंगा के शव को दफनाकर 24 घंटे वन अधिकारी कर्मचारियों को सुरक्षा में तैनात किया है।ताकि कोई दफन हुए बारहसिंगा के सींग तोड़कर न ले जाएं।

गोली लगने के बाद 10 से 12 किलोमीटर तक दौड़ा बारहसिंगा

डीएफओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि बारहसिंगा बहुत सीधा जानवर है।जिसने भी इसे गोली मारी है उसे मालूम नहीं होगा कि यह जानवर गोली लगने ले बाद तुरंत नहीं गिरता।यह जानवर गोली लगने के बाद 10 से 12 किलोमीटर तक गोली लगी हालात में दौड़ने की ताकत रखता है।इस लिए शिकारी गोली मारकर उसका पीछा नहीं कर पाया।और यह दौड़ता रहा।यहां आकर उसकी हिम्मत टूटते ही दम तोड़ दिया।वहीं पुलिस बारहसिंहा को गोली माने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गर्इ है।