मुरादाबाद

Moradabad: क्वांरटीन किये गए जमाती मांग रहे बिरयानी, महिला नर्स हटाकर पुरुष स्टाफ को लगाया गया

Highlights 68 जमाती बुधवार को पुलिस ने पकड़े गये थे 48 जमातियों को लक्षण न मिलने पर वापस मस्जिदों में भेज दिया गया था 20 जमाती नर्मदा हॉस्टल में रह रहे हैं खाने में मनमानी और स्टाफ से कर रहे हैं अभद्रता
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 12:29 PM IST
tabligi_jamaat.jpg

मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के इंतजाम युद्धस्तर पर जारी हैं। जहां अभी कोरोना आशंकित मरीजों को ढूंढने में मुश्किलें सामने आ रहीं हैं। वहीँ क्वांरटीन किये गए जमातियों ने स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। शहर में बीस जमाती डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के नर्मदा हॉस्टल में रखे गए हैं, लेकिन यहां वे मनमानी पर उतारू हैं। अस्पताल का खाना खाने के बजाय हैदराबादी बिरयानी की डिमांड कर रहे हैं। यही नहीं एक जमाती ने भागने की भी कोशिश की थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। हॉस्टल से महिला नर्सों को हटाने के साथ ही पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। जबकि जब भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो जमातियों दाल रोटी से ही पेट भरा।

बीस को रखा गया है

यहां बता दें कि निजामुद्दीन मरकज से लौटने वाले जमातियों को धरपकड़ के बाद क्वारंटीन किया गया है। शहर में भी बुधवार को 68 जमातियों को पुलिस ने दबोचा और पुलिस के नर्मदा हास्टिल में क्वारंटीन किया। स्क्रीनिंग के बाद 48 जमातियों को छोड़ दिया गया। 20 जमातियों में कोरोना संदिग्ध मानते हुए सैंपल लिया गया। एक जमाती में बुखार, खांसी के लक्षण होने पर उसे जिला अस्पताल और बाकी जमातियों को नर्मदा हास्टल में क्वारंटीन किया गया। जमातियों में आठ मलेशिया के हैं। उनको हिंदी और अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है। न ही ये हिंदी या अंग्रेजी बोल पा रहे हैं। जमाती शोर मचा रहे हैं। हास्टल के जमाती भागने की फिराक में क्वारंटीन कक्ष से बाहर निकल रहे हैं।

CM Yogi के मंत्री उतरे सड़कों पर और खुद मलिन बस्ती को किया सैनिटाइज

मांग रहे बिरयानी
जमातियों के लिए रोटी, सब्जी, पूड़ी, दाल और चावल परोसी गई। मलेशिया के जमातियों ने खाना नहीं खाया और बिरयानी की मांग की। जिसे हॉस्टल प्रशासन ने पूरा नहीं किया। बाद में भूख लगी और रोटी और सब्जी दाल मिली तो जमकर खाई। यही नहीं जिला अस्पताल के क्वारंटीन से मलेशिया के एक जमाती ने भागने की कोशिश की। हालांकि, अस्पताल परिसर में ही उसे दबोच लिया। इनकी हरकतों के बाद पुलिस पहरा बढ़ा दिया है। साथ ही स्टाफ नर्सों की जगह अब पुरुषों की ड्यूटी लगाई गई है।

Published on: