मुरादाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर स्थानीय भाजपा में एक बार फिर दो खेमों की अदावत सामने आ रही है। जी हां एक साल बाद पिछले दिनों मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह के खिलाफ जिला पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। जिसमें शलिता सिंह हाई कोर्ट भी गयीं लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली। जिस पर चुनाव आयोग ने अब 25 सितम्बर को जिला पंचातय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए चुनाव कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। लेकिन इस बार फिर सांसद सर्वेश सिंह और राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी का खेमा अपनी अपनी गोलबंदी में लगा हुआ है।