मुरादाबाद: सितम्बर महीना समाप्ति की ओर है,लेकिन मानूसन अभी जाने के मूड में नहीं दिख रहा। जिसके तहत मौसम विभाग ने एक बार वेस्ट यूपी में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी है। जिसकी जद में मुरादाबाद मंडल के साथ साथ मेरठ व् सहारनपुर मंडल भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने सभी जिलों के अधिकारीयों को अलर्ट जारी किया है। खासकर 23 और 24 सितम्बर को मौसम ज्यादा खराब हो सकता है। जिससे आम लोगों को ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।