
Moradabad News: मुरादाबाद में मनचले की पिटाई..
Moradabad News: मुरादाबाद में शनिवार को एक मनचले ने सरेआम दो छात्राओं से छेड़छाड़ की। गुस्साई छात्राओं ने बीच सड़क पर मनचले की पिटाई कर दी। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में छात्राएं मनचले की चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही हैं।
पूरा मामला थाना ठाकुरद्वारा का है। दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं और शहर के ठाकुरद्वारा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। मनचला अक्सर लड़कियों को आते-जाते परेशान करता था। फिलहाल छात्राओं ने मनचले की बुरी तरह पिटाई कर दी। बाद में लोग मनचले को पकड़ कर थाने ले जाने लगे तो आरोपी ने माफी मांगना शुरू कर दिया। जिस पर छात्राओं और अन्य लोगों ने उसे छोड़ दिया। छात्राओं का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी युवक उन्हें परेशान कर रहा था।
Published on:
08 Dec 2024 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
