
UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड के साथ होगा नये साल का आगाज..
UP Weather Update Today: यूपी में दिसंबर के आखिरी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकल रही है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, यूपी में कोहरा और धुंध 48 घंटे तक छाई रहेगी। मौसम खुलते ही तेज बर्फीली हवा चलने से सर्दी बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने कल (1 जनवरी) को मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, हरदोई, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कन्नौज, कानपुर देहात, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।
संबंधित विषय:
Published on:
31 Dec 2024 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
