1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाकी पर आरोप! जाने, नशे में चूर चौकी इंचार्ज की लोगों ने क्यों की धुनाई

चौकी इंचार्ज को लोग पीटते हुए ले गए थाने, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 22 May 2018, 1:50 PM IST

sambhal

खाकी पर आरोप! जाने, नशे में चूर चौकी इंचार्ज की लोगों ने क्यों की धुनाई

मुरादाबाद। एक ओर सूबे की पुलिस जहां बदामाशों के सफाए में जुटी है वहीं कई बार यूपी पुलिस की ऐसी तस्वीर सामने आती है, जिससे उन पर सवाल खड़े होने लगते हैं। मुरादाबा के संभल से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक घर में दबिश देने पहुंची पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगा है। इतना ही नहीं पुलिस वालों पर भड़के लोगों ने चौकी इंचार्ज की जमकर पीटाई कर दी।

यह भी पढ़ें : यूपी की इस विधानसभा के विधायक और पुलिस आमने सामने, लगाया खुद की हत्या की साजिश का आरोप

मामला सम्भल के रजपुरा थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाले शरद कुमार के खिलाफ जुनावई के किसी शख्स ने पुलिस में तहरीर दे दी। जिसके बाद गुन्नौर थाना क्षेत्र के जुनावई चौकी इंचार्ज बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए कुछ सिपाहियों को लेकर शरद कुमार के घर पहुंच गए। शरद कुमार और उनके घरवालों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। महिलाओं ने जब तोड़फोड़ का विरोध किया उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। अचानक शोर-शराबा होने से आस-पास के लोग भी भारी संख्या में इक्कठा हो गए। लेकिन फिर भी उनकी मनमानी रुपने का नाम नहीं ले रही थी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली से आया था केमिकल कारोबारी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

पुलिसकर्मियों की बदसलूकी बढ़ती देख लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। हालाकि सिपाही किसी भी तरह जानबचाकर भाग निकले। लेकिन चौकी इंचार्ज नशे में था इस लिए वो ज्यादा दूर तक नहीं भाग सका और लोग उसकी धुनाई करते हुए थाने लेकर पहुंचे। जिसके बाद उसे थाना इंचार्ज के हवाले कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसपी पंकज कुमार पांडेय ने चौकी इंचार्ज को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं साथ ही कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अचानक अंधकार मे डूबा आधा शहर, तपती गर्मी में घंटों लोगों ने अधंरे में गुजारी रात, पीने के पानी के लिए तरसते रहे लोग

यह भी पढ़ें : बीजेपी के इस मंत्री ने अखिलेश-मायावती को बताया फ्यूज बल्ब