17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी में कब से पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड? IMD ने बता दी तारीख

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर के बाद सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
When will there be severe cold in UP

Photo: Patrika

UP Weather News Today:उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने के कारण हर दिन तापमान में बदलाव आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरे का असर दिख रहा है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री पर दर्ज किया गया हैं। यूपी के सभी जिलों में मौसम के उतार चढ़ाव का असर दिख रहा है।

आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 9 नवंबर यानी शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय पश्चिमी हिस्से में तराई क्षेत्र में और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसी तरह 10, 11 और 12 नवंबर को पश्चिमी हिस्से के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार जताए गए है। जबकि इस दौरान पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में भी ठंडी हवा चलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। 15 नवंबर के बाद रात के साथ दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगेगा। फिलहाल, अगले एक सप्ताह तक तेज धूप होगी और मौसम भी साफ रहने के पूर्वानुमान हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग