25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था रंगे हाथ,अब पत्नी घरवालों के साथ मिलकर किया ये हाल

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था रंगे हाथ,अब पत्नी घरवालों के साथ मिलकर किया ये हाल

ससुराल पक्ष द्वारा कचहरी से लौटते वक्त अपने दामाद का न सिर्फ अपहरण कर लिया गया। वहीँ उसे ससुराल में रस्सियों से बांधकर सबके सामने पीटा भी गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 22 Sep 2018, 12:40 PM IST

moradabad

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था रंगे हाथ,अब पत्नी घरवालों के साथ मिलकर किया ये हाल

मुरादाबाद: शहर के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा कचहरी से लौटते वक्त अपने दामाद का न सिर्फ अपहरण कर लिया गया। वहीँ उसे ससुराल में रस्सियों से बांधकर सबके सामने पीटा भी गया। दामाद की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बंधक युवक को छुडा लिया है।

Thunderstrom: यूपी के इन जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश और आंधी की चेतवानी

हाइवे से किया था अपहरण

जानकारी के मुताबिक पाकबाड़ा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे 24 से बुधवार दोपहर एक युवक के दिनदहाड़े इनोवा कार सवार लोगों द्वारा अपहरण की सूचना से हड़कम्प मच गया था। जिस वक्त युवक का अपहरण हुआ उस वक्त वह अपनी मां के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक की तलाश शुरू कर दी गयी।

रेलवे स्टेशन पर महिला कपड़ों के बीच छिपाए थी ये सामान, जब ली तलाशी तो जीआरपी के उड़ गए होश

मारपीट का वीडियो वायरल

इससे पहले कि पुलिस युवक का सुराग लगा पाती सोशल मीडिया पर युवक को बंधक बनाकर उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक को ससुरालियों के कब्जें से मुक्त कराया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक महिला समेत छह आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

यूपी के इस शहर में ताजिये में धमाके के साथ उतरा करंट, 50 झुलसे 3 की हालत नाजुक

पत्नी से चल रहा था विवाद

अपह्रत युवक का नाम गुलफाम है और वह अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गुलफाम अपनी मां कमर जहां के साथ मुरादाबाद कचहरी परिसर आया था। जहां उसकी पत्नी द्वारा दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट से वापस लौटते हुए उसके ससुरालियों ने बाइक के आगे कार लगाकर उसका अपहरण कर लिया और उसकी मां से मारपीट की। गुलफाम की मां ने पुलिस को बेटे के अपहरण की सूचना दी थी।

इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, कर लीजिये कैश का इंतजाम वरना हो सकती है दिक्कत

पत्नी पर अवैध संबंधो का आरोप

गुलफाम की शादी सम्भल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र स्थित रतुपुरा गांव की रहने वाली अंजुम से हुई थी और गुलफाम के मुताबिक अंजुम के अपने ही एक रिश्तेदार से अवैध सम्बन्ध थे। शादी के बाद गुलफाम ने अंजुम को रंगे हाथ रिश्तेदार के साथ पकड़ लिया था जिसके बाद अंजुम अपने मायके चली गयी थी और उसने गुलफाम और उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

छह गिरफ्तार

सीओ हाइवे राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को छुड़ा लिया था। आधा दर्जन लोगों को अपहरण और बंधक बनाने में गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

जेल ट्रान्सफर के नाम पर यूपी के इस शहर में हो गया करोड़ों का खेल, ऐसे खुला मामला

वीडियो बना चर्चा का विषय

फ़िलहाल पुलिस ने भले ही युवक को उसके ससुरालियों से छुडा लिया हो,लेकिन ससुरालियों द्वारा दामाद के साथ की गयी ये हरकत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही पिटाई का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।