31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना और नूरपुर की हार पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान, अगर सरकार ने किया होता ये काम तो नहीं होती हार

सीएम योगी और पीएम मोदी के बारे में कही ये बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jun 2018, 8:12 PM IST

 Cm Yogi Adityanath

कैराना और नूरपुर की हार पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान, अगर सरकार ने किया होता ये काम तो नहीं होती हार

मुरादाबाद।अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां कैराना और नूरपुर की हार पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हार का कारण विपक्षी दलों का एकजुट होना और प्रधानमंत्री द्वारा बनाई गई 112 योजनाओं का लाभ धरातल पर जनता को नहीं मिलना रहा। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं का फाइलों में सिमट जाना भी एक कारण है।

यह भी पढ़ें-गठबंधन की दिशा तय करेगा पश्चिमी यूपी का ये नेता, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इस तरह का बयान गलत है। किसान का दर्द वो क्या जानें, जिन्होंने कभी किसानी ही नहीं की हो। दरअसल केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने किसानों द्वारा धरना देने पर कहा था कि मीडिया में हाईलाइट होने के लिए किसान धरना देते हैं।

यह भी पढ़ें-आप को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ा साथ, केजरीवाल के खिलाफ कह दी ये बड़ी बात, पार्टी में मचा हड़कंप

गौरतलब है कि 'गांव बंद' आंदोलन के दौरान एक जून से 10 जून तक किसानों ने अपने उत्पाद (फल, सब्जी, दूध और अनाज) शहर नहीं भेज रहे हैं। राष्ट्रीय किसान महासंघ की अगुवाई में करीब 170 किसान संगठन इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं। जिसके चलते आंदोलन के एक दिन पहले से ही थोक व्यापारी, फुटकर व्यापारी और ग्राहक आंदोलन को लेकर सचेत हो गए थे। किसानों का यह आंदोलन अब तेजी पकड़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें-कैराना लोकसभा उपचुनाव में जिस सीट से बेटा बना विधायक उसी पर हार गईं तबस्सुम हसन

वहीं सरकार के विफल होने के पीछे उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। आपको बात दें कि 31 मई को कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को गठबंधन प्रत्याशियों से हार का सामना करा पड़ा था। जबकि दोनों सीटों पर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए कई क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां की थीं। वहीं गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोई रैली नहींं की।