90 करोड़ से बनेगा चंबल नदी के इस घाट पर पक्का पुल, केंद्रीय मंत्री की बड़ी सौगात
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हवन-पूजन के साथ किया भूमि पूजन, चंबल की आरती भी की।

मुरैना/ मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से गुजरने वाली चंबल नदी के उसैघाट पर पक्के पुल निर्माण का अधूरा काम एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। रविवार को केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां हवन-पूजन कर पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन कर दिया है।
पढ़ें ये खास खबर- पहली बार व्यापार मेला घूमने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, 35 फीट ऊंचे झूले पर बैठकर बोले...
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भी रहे मौजूद
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह विशेष तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे। 700 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस पुल की ऊंचाई 25 मीटर रखी जाएगी। इस पुल के निर्माण के बाद मध्य प्रदेश में अंबाह तहसील के उसैद और उत्तर प्रदेश के पिनाहट के माध्यम से सीधे सड़क संपर्क आगरा, मथुरा, दिल्ली, फिरोजाबार के लिए हो जाएगा।
पढ़ें ये खास खबर- सिंधिया ने लगाया जनता दरबार, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई के सवाल को कर गए अनसुना
पुल निर्माण से होगा ये फायदा
पुल निर्माण से न केवल दोनो राज्यों के बीच रहने वाले रिश्तेदारों का सालभर निर्वाध आना-जाना हो सकेगा, बल्कि व्यापारिक गतिवधियां बढ़ने से क्षेत्र में समृद्धी भी आएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुंशीलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, विधायक कमलेश जाटव समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोग मौजूद थे।
अब पाइए अपने शहर ( Morena News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज