scriptभृष्टाचार करने वाले अधिकारी, कर्मचारी बख्से नहीं जाएंगे | Corruption officers, employees will not be spared | Patrika News
मोरेना

भृष्टाचार करने वाले अधिकारी, कर्मचारी बख्से नहीं जाएंगे

– म प्र शिक्षक संघ ने प्रतिनिधिमंडल संयुक्त संचालक के समक्ष रखी शिक्षकों की समस्याएं

मोरेनाNov 29, 2021 / 07:27 pm

Ashok Sharma

भृष्टाचार करने वाले अधिकारी, कर्मचारी बख्से नहीं जाएंगे

भृष्टाचार करने वाले अधिकारी, कर्मचारी बख्से नहीं जाएंगे


मुरैना. मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन सिंह परिहार के नेतृत्व में संयुक्त संचालक (कोष एवं लेखा) योगेन्द्र कुमार सक्सैना से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परिहार ने ग्वालियर पहुंचकर शिकायत की कि जिले में सेवा पुस्तिका को कोष एवं लेखा के नाम पर शिक्षकों से अवैध वसूली संकुल केन्द्रों पर की जा रही है। संकुल केन्द्र पर बाबूओं एवं बाबूओं का कार्य कर रहे शिक्षकों के द्वारा वसूली की जाती है। इस बात को संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा के द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया गया है और सात दिवस में इस संबंध संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराने एवं विभागीय जांच कराने को आश्वस्त किया है।
प्रतिनिधिमंडल से संयुक्त संचालक शिक्षा ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार से भृष्टाचार संबंधित शिकायतों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्ट अफसरों एवं भ्रष्ट बाबुओं की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने इस बात से पर भी नाराजगी जताई कि जिला शिक्षा अधिकारी क्या देख रहे हैं। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्यामवीर सिंह राठौड़, संभागीय सचिव रामवरन सिंह सिकरवार, संभागीय उपाध्यक्ष उमेश पाठक, जिला सचिव रामअवतार सिंह सिकरवार, जिला कोषाध्यक्ष विमलेश यादव आदि उपस्थित थे।

Home / Morena / भृष्टाचार करने वाले अधिकारी, कर्मचारी बख्से नहीं जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो