10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोरवेल में 38 फीट नीचे फंसा बच्चा, करीब पहुंची सेना

बच्चे के करीब पहुंचे सेना के जवान, बोरवेल के बगल में खोदा जा रहा है गड्ढा...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 19 Oct 2015, 2:27 PM IST

Child Drop in borewell, Rescue Operation Begin

Child Drop in borewell, Rescue Operation Begin

मुरैना/ग्वालियर। मुरैना के जोरा गांव में 38 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने के प्रयास जारी है। बच्चा करीब 27 घंटे से बोरवेल में फंसा हुआ है। उसके जीवित होने की उम्मीद से आक्सीजन सप्लाई दी जा रही है।


प्रशासन की लापरवाही का शिकार एक साल के राघवेन्द्र को बोरवेल में से निकालने के लिए सेना मौके पर पहुंच गई है। बोरवेल के बाजू में 38 फीट का गढ्ढा खोदा गया है। सेना की मदद से सुरंग खोदने का काम चल रहा है। लगभग 7 सेमी. चौड़ी सुरंग खोदकर राघवेंन्द्र को जल्दी ही बाहर निकाल लिया जाएगा।


देखें तस्वीरों में 27 घंटे से बोरवेल में 38 घंटे पहले फंसे बच्चे को बचाने के लिए किस प्रकार चल रहे हैं प्रयास...।


रविवार सुबह करीब 10.45 बजे एक साल का राघवेंद्र खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद की जा रही है, पर मासूम के रोने की आवाज तक जमीन से बाहर नहीं आ पा रही है। बोरवेल में राघवेंद्र जमीन से करीब 38 फीट नीचे फंसा है। जबकि बोरवेल के पास 20 फीट गहरा गढ्ढा खोदा जा चुका है।



घटना के बाद सबसे पहले ग्रामीणों ने ही बच्चे तक खाना-पानी पहुंचाने की कोशिश की। घटना के करीब एक घंटे बाद प्रशासन की ओर से पहली मदद पहुंची। फिलहाल बच्चे को जीवित बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है। दोपहर करीब 2 बजे सेना के बचाव दल के जवान भी मौके पर पहुंच गए।



जानकारी के मुताबिक घटना मुरैना के सुमैली विधानसभा क्षेत्र के जौरा विकासखंड के ग्राम हरगंगोली की है। यहां देवेंद्र शमाज़् का एक साल का पुत्र राघवेंद्र अपनी दादी के साथ खेत में खेलने गया था। इसी दौरान वह बोरवेल में गिर गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी पहुंच गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए हैं।



ऑक्सीजन की सप्लाई जारी

प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। 108 एम्बुलेंस स्टाफ ने गढ्ढे में ऑक्सीजन पाइप की सप्लाई शुरू कर दी है। बोरवेल के बगल में गढ्ढा खोदा जा रहा है।