देव (इरफान खान) टॉयलेट पेपर की कंपनी में जॉब करता है। वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी लाइफ बेरंग सी है, जिसमें कोई रोमांच नहीं है। इस वजह से देव देर तक ऑफिस में ही बैठा रहता है। एक दिन देव का कलीग आनंद (प्रद्युम्न सिंह) उसे सलाह देता है कि बोरियत भरी जिंदगी में रोमांच भरने के लिए वह अपनी वाइफ को सरप्राइज दे। आनंद के कहने पर देव घर जल्दी जाकर वाइफ रीना (कीर्ति कुल्हरी) को सरप्राइज देने की सोचता है। वह ऑफिस से जल्दी निकलता है और गुलाब का गुलदस्ता लेकर घर पहुंचता है, पर घर में वह जो देखता है, उससे खुद चकित रह जाता है। दरअसल, बेडरूम में रीना अपने बॉयफ्रेंड रंजीत (अरुणोदय सिंह) के साथ होती है। पूरी सिचुएशन देखने-समझने के बाद देव, रंजीत को ब्लैकमेल करने लगता है। ऐसे में ब्लैकमेलर को मनी देने के लिए रंजीत वाइफ (डॉली) दिव्या दत्ता से मदद मांगता है, जो कि उसके साथ बुरी तरह से ट्रीट करती है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट्स आने लगते हैं। ब्लैकमेलिंग के इस गेम से जो सिचुएशन बनती हैं, वो गुदगुदाती है।