
लियो ने मंगलवार 6वें दिन तीव्र कलेक्शन किया है
Box Office Collection: लियो (Leo) 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन हो चुके हैं विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की फिल्म ने एक हफ्ते पहले ही 200 करोड़ का विशाल कलेक्शन कर लिया है और मंगलवार को भी फिल्म का बज बना हुआ है हर दिन लियो एक से एक शानदार कमाई कर रही है फिल्म का जितना बजट नहीं है उससे तेजी से यह बॉक्स ऑफिस पर आंधी ले आई है जिसमें सभी फिल्में जो इन दिनों रिलीज हुई थी सबको हवा में उड़ा दिया है वीकेंड पर तो फिल्म ने खूब फायदा उठाया ही साथ में रामनवमी और दशहरे का भी फिल्म ने अच्छे से लुफ्त उठाया है जो मंगलवार यानी छठे दिन के आंकड़ों से दिख रहा है Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के अनुसार लियो के पहले मंगलवार के आंकड़ें जारी कर दिए हैं फिल्म 250 करोड़ के क्लब में भी शामिल होने से इंच भर दूर है।
'लियो' ने मंगलवार को काटा गदर (Leo Box Office Collection Day 6)
Sacnilk के अर्ली ट्रेड में मंगलवार को लियो का बॉक्स ऑफिस के नंबर आ गए हैं लियो की कमाई देखकर लगता है यह जवान के भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी, तो मंगलवार यानी 24 अक्टूबर को छठे दिन 28 करोड़ का बिजनेस कर सफलता प्राप्त की है पर ये आंकड़ें शाम ढलते-ढलते बदल भी सकते हैं अगर ये नहीं बदले तो फिल्म लियो का कुल कलेक्शन 244.59 करोड़ हो जाएगा।
'लियो' की स्टोरी एक शांत रहने वाले फैफे मालिक की है जो एक लोकल हीरो बन जाता है,फिल्म में जहां विजय थलापति लीड किरदार में दिखाई दिए हैं तो वहीं, संजय दत्त ने विलेन का किरदार बेहद उम्दा निभाया है।
Published on:
24 Oct 2023 07:27 pm

बड़ी खबरें
View Allमूवी रिव्यू
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
