वो हिंदुस्तान में अपने बेटे (रजत कपूर) और बहू (रत्ना पाठक) के साथ रहते हैं, जबकि उनके दोनों पोते राहुल (फवाद खान) और अर्जुन (सिद्धार्थ मल्होत्रा) काम के चलते विदेश में रहते हैं। अचानक एक दिन दादाजी को हार्ट अटैक आ जाता है। ये खबर जब उनके दोनों पोते राहुल और अर्जुन को पता चलती है, तो वो घर वापस आ जाते हैं। सालों बाद दोनों दोनों भाई अर्जुन और राहुल मिलते हैं, लेकिन फिर भी दोनों खुश नहीं नजर आते। इस परिवार में हर कोई आपस में लड़ता रहता है। कभी दोनों भाई अर्जुन और राहुल तो कभी उनके माता-पिता। अर्जुन को लगता है कि उसके माता-पिता उससे ज्यादा उनके भाई को पसंद करते हैं, क्योंकि वो अपने कॅरियर में कामयाब नहीं है और उसका भाई राहुल एक अच्छा नॉवेलिस्ट है।